भीलवाड़ा में कार और ठेले की टक्कर के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, सांप्रदायिक तनाव बढ़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले के जहाजपुर कस्बे में शुक्रवार शाम एक मामूली सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। टोंक जिले के चार युवक बीसलपुर से लौटते समय जहाजपुर में एक आलू-प्याज के ठेले से उनकी कार टकरा गई। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर जुटे कुछ लोगों ने कार में बैठे युवक सीताराम कीर (25) को खींचकर बाहर निकाला और उसकी निर्दयता से पिटाई कर दी, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

घटना कैसे हुई?

शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य के मुताबिक, चार युवक टोंक जिले से कार में सवार होकर बीसलपुर बांध घूमने गए थे। लौटते समय जहाजपुर पहुंचे, जहां भंवरकला गेट स्कूल के पास शरीफ मोहम्मद के ठेले से उनकी गाड़ी हल्के से टकरा गई। ठेले पर रखे आलू-प्याज सड़क पर बिखर गए लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बावजूद मौके पर भीड़ जुट गई और कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया।

इसी दौरान आरोप है कि ठेले वाले और उसके कुछ समर्थकों ने कार में बैठे सीताराम कीर को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का बयान

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

इलाके में तनाव, मंदिर की जलझूलनी रद्द

घटना के बाद जहाजपुर में भारी तनाव फैल गया है। विरोध स्वरूप भगवान पीतांबर राय महाराज की जलझूलनी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विहिप के विभाग मंत्री विजय ओझा ने घटना को सांप्रदायिक रंग देते हुए कहा कि मोहर्रम के ताजिए इस बार भीलवाड़ा जिले में कहीं से भी नहीं निकलने दिए जाएंगे।

मस्जिद से पत्थरबाज़ी का आरोप

पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटनास्थल के पास स्थित एक मस्जिद से पत्थर भी फेंके गए, जिससे हिंसा और बढ़ गई। हालांकि पुलिस ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है।

प्रशासन सतर्क, भारी पुलिस बल तैनात

हिंसा की आशंका को देखते हुए कस्बे में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। जहाजपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर विधायक गोपीचंद मीणा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा