धमतरी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, मामूली विवाद में दोस्त ने केबल कटर से सीने पर किया हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
धमतरी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, मामूली विवाद में दोस्त ने केबल कटर से सीने पर किया हमला

Reporter: Vaibhav Chaudhary, Edit By: Mohit Jain

धमतरी जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े धारदार हथियार से एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली की है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर छिपली निवासी सुयश उर्फ सन्नी लहरे लहूलुहान हालत में मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा ने मामूली विवाद के बाद केबल वायर कटर से सुयश के सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण