ऑनलाइन डॉग खरीदने के चक्कर में महिला से ठगी, डर के कारण खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): ग्वालियर शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने ऑनलाइन पालतू कुत्ता खरीदने के प्रयास में लगभग 1.93 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद मानसिक दबाव में आकर जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

कैसे हुई ठगी?

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के भट्ट वाली पहाड़ी, कृष्णा नगर की है। यहां रहने वाली 36 वर्षीय रीना प्रजापति इंटरनेट पर पालतू डॉग खरीदने के लिए वेबसाइट्स देख रही थीं। इस दौरान वह एक फर्जी साइट पर पहुंच गईं, जहाँ उन्हें एक कुत्ते का बच्चा मात्र 5000 रुपये में उपलब्ध बताया गया।

रीना ने जैसे ही खरीदने की इच्छा जाहिर की, ठगों ने उनसे ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक लिंक भेजा और फिर ओटीपी (OTP) मांगा। उन्होंने जैसे ही ओटीपी साझा किया, उनके खाते से तुरंत 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पति से छिपाई बात, खा लिया ज़हर

ठगी का पता चलते ही रीना घबरा गईं और उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि उनके पति राजेंद्र प्रजापति, जो पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं, कैसे प्रतिक्रिया देंगे। इस तनाव में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया और जहर खा लिया

राजेंद्र जब घर लौटे तो रीना की हालत गंभीर थी। उन्होंने तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत और बिगड़ने पर उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन रीना को नहीं बचाया जा सका

पति ने क्या कहा?

रीना के पति ने बताया कि उन्हें इस ठगी की जानकारी मौत के बाद मिली। अगर उन्हें पहले पता चलता, तो शायद वे उसे संभाल लेते और उसकी जान बचाई जा सकती थी। रीना अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। ठगों ने कुत्ता बेचने के बहाने महिला को झांसे में लेकर खाते से पैसे निकाल लिए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर क्राइम टीम को भी इस केस में लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में