घरेलू विवाद में महिला को बंद कर की बेरहमी से पिटाई, गिरफ्तारी न होने से डरी पीड़िता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap singh bhagel

दिमनी। घरेलू विवाद के चलते एक महिला को कमरे में बंद कर जूते-चप्पलों और डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी कारण पीड़िता अपनी जान को खतरे में बताकर अधिकारियों के चक्कर काट रही है।यह मामला दिमनी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का है। पीड़िता रामा देवी, जो विशंभर परमार की पत्नी हैं, ने इस संबंध में एडीएम को शिकायती आवेदन सौंपा है।

जून महीने में हुई थी वारदात

रामा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि जून महीने में घरेलू विवाद के चलते उनके देवर सुरेश परमार और उसके बेटों ने उन्हें जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जूते-चप्पलों और डंडों से उनकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पीड़िता ने जताया जान का खतरा

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण उसे लगातार डर बना हुआ है। इसी वजह से वह अब न्याय की गुहार लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के पास बार-बार जा रही है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bokaro: होली के जश्न में खूनी झड़प, शराब के नशे में पड़ोसियों के बीच फायरिंग और तोड़फोड़

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi