सेक्टर-8 में नगर निगम की टीम पर महिला ने किया हंगामा, डंडा उठाकर मारपीट पर उतरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: कुलदीप सैनी

अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिला का हंगामा

पंचकूला: नगर निगम की टीम मंगलवार को सेक्टर-8 में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। निगम की कार्रवाई के दौरान एक महिला ने न केवल अधिकारियों से बदसलूकी की, बल्कि डंडा उठाकर मारपीट करने की कोशिश तक कर डाली।

टीम यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत कर रही थी। अभियान के दौरान फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों और झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया जा रहा था।

गाड़ी में चढ़कर करने लगी तोड़फोड़

अभियान के बीच महिला ने अचानक पार्किंग क्षेत्र में हंगामा शुरू कर दिया। उसने निगम कर्मियों से गाली-गलौज की और जबरदस्ती निगम की गाड़ी में चढ़कर जब्त किया गया सामान उतारने लगी। महिला के इस व्यवहार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम के कर्मियों ने किसी तरह उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार धमकाती रही और सरकारी कार्य में बाधा डालती रही।

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुई महिला

स्थिति बिगड़ते देख निगम अधिकारी जयवीर ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला वहां से फरार हो गई।

नगर निगम अधिकारी जयवीर ने बताया,

“सेक्टर-8 क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। आज की कार्रवाई उसी के तहत की गई थी। महिला का व्यवहार पूरी तरह अमर्यादित और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला था।”

अब नगर निगम करेगा कानूनी कार्रवाई

निगम अधिकारी अब इस मामले में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी हरकतें निगम की कार्रवाई में बाधा डालती हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित