NH-2 पर पलटा क्रूड पाल्म ऑयल से लदा टैंकर, ग्रामीणों में मची लूट — ‘खाने का तेल’ समझकर ले गए जहरीला पदार्थ!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rupesh kumar Das

हजारीबाग: जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-2 पर सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। कोलकाता-हल्दिया से हाजीपुर की ओर जा रहा NL01-AB-6720 नंबर का भारी टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर में कच्चा पाल्म ऑयल (Crude Palm Oil) भरा हुआ था, जो औद्योगिक उपयोग के लिए भेजा जा रहा था।

रात करीब दो बजे हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। लेकिन हादसे के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया — ग्रामीणों ने इस औद्योगिक तेल को खाने वाला रिफाइंड ऑयल समझकर बाल्टियों, ड्रमों, बोतलों और यहां तक कि कपड़ों में भरना शुरू कर दिया।

टैंकर चालक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी का टाई रॉड कट जाने से स्टेयरिंग जाम हो गया था। वाहन डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे में टैंकर के ऊपरी हिस्से में दरार आ गई, जिससे हजारों लीटर तेल सड़क पर बह गया। “मैंने लोगों को समझाने की कोशिश की कि यह खाने योग्य नहीं है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था,” चालक ने कहा।

घंटों तक ग्रामीण तेल भरने में लगे रहे। कुछ लोग बोरे और ड्रम लेकर आए, जबकि कई मोटरसाइकिल पर ड्रम बाँधकर तेल ले जाते देखे गए। दृश्य ऐसा था मानो राहत सामग्री बंट रही हो, जबकि हकीकत में यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पदार्थ था।

जानकारों ने बताया कि कच्चा पाल्म ऑयल (Crude Palm Oil) सीधे खाने योग्य नहीं होता। इसे रिफाइनरी में कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही रिफाइंड ऑयल बनाया जाता है। कच्चे तेल में मौजूद रासायनिक अंश और भारी धातुएँ मानव शरीर के लिए जहरीली साबित हो सकती हैं। इसके सेवन से पाचन, लीवर और त्वचा संबंधी गंभीर रोग हो सकते हैं।

घटना के बाद NH-2 पर लंबा जाम लग गया। गोरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने में जुट गई। लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड और एनएचआई (NHAI) की टीम को बुलाकर सड़क की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। फिलहाल टैंकर को क्रेन की मदद से हटाया गया है, जबकि सड़क पर बचे तेल के कारण फिसलन बनी हुई है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस तेल का उपयोग खाने या किसी घरेलू कार्य में न करें। इसे सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व