ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट, 11 युवक–युवतियां गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में रविवार शाम पुलिस ने दो स्पा सेंटर ब्लैक पर्ल और एसएस आयुर्वेदा मसाज एंड स्पा पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। एएसपी विदिता डागर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 7 युवतियां और 4 युवक पकड़े गए। पुलिस को दोनों स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री और कई अहम साक्ष्य मिले हैं।

सूचना पर डमी ग्राहक भेजा, पुष्टि होते ही दबिश

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक डमी कस्टमर भेजा। अंदर सौदेबाजी की पुष्टि होने के बाद एएसपी विदिता डागर, डीएसपी महिला सेल शिखा सोनी और अन्य अधिकारियों की टीम ने एक साथ दोनों स्पा सेंटरों पर रेड की।

ब्लैक पर्ल स्पा में पुलिस को एक कमरे में युवक–युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। यहां से तीन युवतियां और दो युवक पकड़े गए। इनमें एक युवक और एक युवती मैनेजर थे, जो पूरे रैकेट का संचालन कर रहे थे।

एसएस आयुर्वेदा स्पा सेंटर से छह लोग गिरफ्तार, मिली आपत्तिजनक सामग्री

एसएस आयुर्वेदा मसाज एंड स्पा सेंटर में भी पुलिस को देह व्यापार का पूरा सेटअप मिला। यहां चार युवतियां और दो युवक मिले। पुलिस को कमरों और काउंटर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली। दोनों मैनेजरों से पूछताछ में सामने आया कि यहां 2000 से 5000 रुपये तक वसूले जाते थे और कम उम्र की लड़कियों के लिए अधिक शुल्क लिया जाता था।

दिल्ली, यूपी और मध्यप्रदेश की युवतियां शामिल, आर्थिक तंगी बनी वजह

पुलिस जांच में पता चला कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, यूपी, टीकमगढ़, मुरैना और ग्वालियर से आई थीं। इनमें कई लड़कियां आर्थिक तंगी के कारण इस नेटवर्क से जुड़ी थीं। इन्हें दिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था और एक एजेंट इन्हें विभिन्न स्पा सेंटरों तक पहुंचाता था।

एएसपी विदिता डागर ने बताया कि दोनों स्पा सेंटरों में चल रही अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि के बाद संयुक्त कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस की यह कार्रवाई शहर में स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ बड़ी सख्ती मानी जा रही है।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल