पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा शख्स, बोला- गिरफ्तार कर लो; झुग्गी में मिला खून से सना शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है और अब उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पहले तो पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो हालात देखकर सभी दंग रह गए। झुग्गी के अंदर खून से लथपथ महिला का शव पड़ा हुआ था।

कैसे खुला राज?

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके की झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका के पति ने थाने पहुंचकर अपराध कबूल किया था। इसके बाद एक टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां महिला को मृत पाया।

फोरेंसिक टीम जुटी सबूतों में

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और पूछताछ जारी है ताकि हत्या के पीछे का कारण सामने आ सके।


चंदर विहार में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की हत्या

इसी बीच, बाहरी दिल्ली के चंदर विहार इलाके में भी हत्या का एक और मामला सामने आया। शनिवार को पैसों के विवाद के चलते 24 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव आशीष वर्मा की उसके पड़ोसियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, झगड़ा शनिवार रात करीब 12:20 बजे हुआ। आरोप है कि नशे की हालत में बहस के दौरान पड़ोसी भजन लाल (32) और राकेश (30) ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद परिजन उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप

आशीष की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विवाद पैसों को लेकर हुआ था और झगड़े के दौरान दोनों पड़ोसियों ने उनके बेटे पर वार किया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में आशीष के सीने के बाईं ओर गहरे घाव की पुष्टि हुई है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आशीष अविवाहित था और विकास पुरी के भुडेला गांव में रहता था।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित