,

भोपाल के बिलखिरिया में बड़ा हादसा टला: 100 मीटर सड़क धंसी, इंदौर-सागर मार्ग पर एक लेन का ट्रैफिक रोका गया

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: बिलखिरिया इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क का लगभग 100 मीटर लंबा हिस्सा अचानक धंस गया। यह सड़क एमपीएआईडीसी (MPAIDC) के अधीन है और प्रदेश के कई प्रमुख शहरों — इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला और सागर — को आपस में जोड़ती है। हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन एक लेन का ट्रैफिक रोक दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई, जब ब्रिज के पास का हिस्सा अचानक नीचे धंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंडीदीप से ईंटखेड़ी की दिशा वाला ब्रिज लगभग 20 फीट तक धंस गया। सौभाग्य से, हादसे के वक्त उस हिस्से से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत एक तरफ के ट्रैफिक को बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सड़क धंसने की वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच टीम तैनात की गई है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह हादसा मिट्टी की कमजोर पकड़, ड्रेनेज समस्या या निर्माण में खामी के कारण हुआ।

फिलहाल, संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा जांच शुरू कर दी है, और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि यह सड़क राज्य के कई जिलों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है और हजारों वाहन रोजाना इस पर चलते हैं।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…