,

अदलपुरा मार्ग पर मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप, फॉरेस्ट टीम ने शुरू की जांच

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Sewakram

खरगोन: जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र के ग्राम अदलपुरा-चिचली मार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। स्थानीय पशु चरवाहों ने कपास के खेत की मेड़ पर तेंदुए का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही रेंजर नाहर सिंह भुरिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षेत्र को लाल रिबन से घेरकर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को भी इंदौर से जांच के लिए बुलाया गया है।

शिकारी की आशंका
प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत किसी शिकारी के जाल या फंदे में फंसने से हुई है। वन अधिकारियों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि तेंदुए के शरीर के कुछ अंग निकाल लिए गए हैं, जिससे यह मामला शिकार का प्रतीत होता है।

जांच जारी
वन विभाग ने क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में भी सूचना दी गई है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से