,

अम्बिकापुर में नकली पनीर बनाने वाली डेयरी का भंडाफोड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
A dairy producing fake cheese was busted in Ambikapur

150 किलो पनीर जब्त

अम्बिकापुर। शहर में लंबे समय से चल रहे नकली पनीर और खोवा बनाने के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर शाम खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी में छापा मारकर नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 150 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि डेयरी में कृत्रिम और हानिकारक रसायनों के उपयोग से पनीर तैयार किया जा रहा था, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।

प्रशासन ने तत्क्षण सागर डेयरी को सील कर दिया है और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें डेयरी के खिलाफ नकली पनीर बनाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबिकापुर में काफी समय से नकली पनीर और खोवा का गोरखधंधा फल-फूल रहा है, जिससे न सिर्फ आम लोगों की सेहत को खतरा है, बल्कि असली डेयरियों को भी नुकसान हो रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

Mahakali Movie का टीजर रिलीज, भूमि शेट्टी के महाकाली रूप ने उड़ाए होश, जानें कब होगी रिलीज

Mahakali Movie: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर

Basti Murder Case: रास्ते के विवाद में युवक की मौत, हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Basti Murder Case बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों