संवाददाता: सुजीत मंडल
छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रॉसिंग के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों में पखांजूर के दो श्रद्धालु शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- रेखा बनिक (पखांजूर, परालकोट)
- आशा भवाल (पखांजूर, परालकोट)
- गुलाब देवी
- दीपक (बस चालक)
चार में से दो मृतक परालकोट पखांजूर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
अयोध्या से काशी जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु बस से छत्तीसगढ़ से निकले थे और धार्मिक यात्रा पर अयोध्या से काशी जा रहे थे। रास्ते में अचानक बस हादसे का शिकार हो गई।
9 लोग घायल, राहत-बचाव जारी
- हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हुए हैं।
- सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
शोक और आक्रोश
इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धालुओं का कहना है कि लंबी दूरी की धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।





