नारायणपुर में 23 साल की युवती ने पेड़ पर फांसी लगाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A 23-year-old woman hanged herself from a tree in Narayanpur.

नारायणपुर। जिले के बांस शिल्प क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान लक्ष्मी वड्डे (23) के रूप में हुई है, जो मूलतः गांव कच्चा पाल की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पिछले एक साल से अपने मामा के घर नारायणपुर के बांस शिल्प इलाके में रहकर मजदूरी का काम कर रही थी। बुधवार सुबह उसने अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ पर गमछे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला