,

CSIT कांग्रेस 2025 में भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत: अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर हुई चर्चा

Indian Amateur Boxing Federation presents report at CSIT Congress 2025: Discussion on international cooperation

सैन मरीनो: सीएसआईटी साधारण कांग्रेस 2025 के अवसर पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने विश्व खेल समुदाय को संबोधित किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से IABF की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट 2025 प्रस्तुत की।

डॉ. मिश्र ने सीएसआईटी के अध्यक्ष श्री ब्रूनो मोलेआ का भारतीय परंपरा के अनुसार ‘पटका’ पहनाकर स्वागत किया तथा भारत में खेलों और बॉक्सिंग के विकास की उपलब्धियाँ साझा कीं।

उन्होंने इस दौरान श्री हेरॉल्ड वैन गेस्टेल, कार्यकारी समिति सदस्य एवं खेल निदेशक, तथा श्री वुल्फगैंग बर्गहार्ड, महासचिव, सीएसआईटी, से भी मुलाकात की।

इन बैठकों में युवा खिलाड़ियों की भागीदारी, प्रशिक्षण सहयोग, और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री मोलेआ, श्री बर्गहार्ड और श्री गेस्टेल ने भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रयासों की सराहना की तथा भारत के साथ खेल सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

डॉ. मिश्र ने कहा कि भारत सीएसआईटी के वैश्विक खेल और युवा विकास मिशन में सक्रिय भागीदार रहेगा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से खेलों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…