,

धमतरी : नौकरी की मांग को लेकर डुबान प्रभावित युवाओं का प्रदर्शन

Dhamtari: Drowning affected youth protest demanding jobs

कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी

धमतरी में डुबान प्रभावित परिवारों के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों ने नौकरी की मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा डुबान संघर्ष समिति युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले एकजुट होकर पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गंगरेल, सोंढूर, दुधावा और मॉडमसिल्ली बांध के डुबान प्रभावित परिवारों के सदस्य वर्षों से रोजगार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल संसाधन विभाग में कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिन पर स्थानीय डुबान प्रभावित योग्य युवाओं को नियुक्त किया जाना चाहिए।

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अमले की मौजूदगी रही, लेकिन युवाओं ने स्पष्ट कहा कि वे अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि नियुक्ति आदेश चाहते हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…