मरवाही ब्रेकिंग : कांग्रेस संगठन में सरगर्मी तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marwahi Breaking: Activity intensifies in the Congress organization

नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर शुरू हुई रायशुमारी

मरवाही। कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बतौर चुनाव पर्यवेक्षक मरवाही पहुंचे।

सुबोधकांत सहाय ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी रायशुमारी की।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का सृजन अभियान पार्टी संगठन को नए उत्साह और एकजुटता के साथ सशक्त करने का प्रयास है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ऐसा नेतृत्व चुना जाएगा जो जनता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत तालमेल बनाकर पार्टी को नई दिशा दे सके।

मरवाही में हुई इस रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए ठोस सुझाव दिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मंडल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता देना है। सभी की राय का संकलन कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नए जिला अध्यक्ष का चयन होगा।

मरवाही में आयोजित यह बैठक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा से भर देने वाली रही। लंबे समय बाद जिले में इस तरह की व्यापक रायशुमारी से संगठन में नई चेतना और उम्मीद जगी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पहल से पार्टी पहले से अधिक एकजुट और सक्रिय रूप में आगे बढ़ेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी