,

अंतागढ़ : परिवहन ठेकेदारों ने SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Antagarh: Transport contractors submitted a memorandum to the SDM office.

अंतागढ़ (कांकेर)। अंतागढ़ चारगांव मेटाबोदेली माइंस के परिवहन संघ और स्थानीय माइंस समिति के ठेकेदारों ने आज उप जिला अधिकारी (SDM) कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ाने की मांग की।

ठेकेदारों ने कहा कि मेटाबोदेली माइंस का संचालन वर्ष 2014 से हो रहा है, और स्थानीय परिवहनकर्ता 2016 से अपनी ट्रकों के माध्यम से माल परिवहन कर रहे हैं। लेकिन पिछले कई वर्षों से बढ़ती लागत और डीज़ल के बढ़ते दामों के बावजूद ट्रांसपोर्ट भाड़ा नहीं बढ़ाया गया।

परिवहन संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि गाड़ियों के मेंटेनेंस, डीज़ल और अन्य खर्चों में दुगुनी बढ़ोतरी हो गई है, जबकि उन्हें वही पुराना भाड़ा मिल रहा है। इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया कि जयसवाल कंपनी ने न तो सड़क निर्माण किया है और न ही क्षेत्र में कोई विकास कार्य किए, जिससे परिवहन कार्य लगातार बाधित हो रहा है।

वर्तमान में माइंस का संचालन दो माह से बंद है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि जब तक भाड़ा बढ़ाया नहीं जाता, तब तक परिवहन कार्य बंद रहेगा। उनका कहना है कि प्रति टन 150 रुपए तक ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि कार्य सुचारू रूप से चल सके और ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सके।

अब यह देखना होगा कि प्रशासन और कंपनी की ओर से इस मांग पर क्या कार्रवाई की जाती है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…