Isa Ahmad
छात्रों ने थाने का किया घेराव
रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी में एक बार फिर गुंडे-बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। देर रात साइंस कॉलेज के हॉस्टल में आधा दर्जन बदमाशों ने घुसकर छात्रों पर लाठी, डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया।
घटना के दौरान हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। बदमाशों ने कई छात्रों के साथ मारपीट की, जिससे कुछ छात्र घायल भी हुए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने देर रात सरस्वती नगर थाने का घेराव कर दिया। छात्रों ने बदमाशों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल सरस्वती नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।





