,

विराट कोहली ने IPL कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, फैंस में खलबली

- Advertisement -
Ad imageAd image
विराट कोहली ने IPL कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, फैंस में खलबली

BY: MOHIT JAIN

वनडे सीरीज में मैदान पर दिखेंगे कोहली
विराट कोहली को एक बार फिर से खेलते हुए देखने का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिसमें कोहली मैदान पर अपना दम दिखाने उतरेंगे। लेकिन क्या यह उनकी आखिरी सीरीज होगी? इस सवाल ने फैंस के बीच लगातार चर्चाएं बढ़ा दी हैं। अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं भी, तो कम से कम IPL में उनका जलवा जारी रहने की उम्मीद है।

IPL 2026 से पहले कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया

IPL जीतकर रिटायर मत होना... विराट कोहली से BCCI के बड़े अधिकारी की गुजारिश  | IPL Chairman Arun Singh Dhumal Urged Virat Kohli Test Cricket Retirement

IPL 2025 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली ने नए सीजन से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कॉन्ट्रैक्ट IPL 2026 से पहले रिन्यू होना था, लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया। यूट्यूबर रोहित जुगलान ने अपने वीडियो में दावा किया कि कोहली का यह फैसला RCB से जुड़ा हुआ है, और इस कदम ने कई फैंस और टीम अधिकारियों को हैरान कर दिया।

IPL से संन्यास की अटकलें तेज
इस फैसले के बाद कोहली के IPL भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि कोहली धीरे-धीरे IPL से दूरी बनाते हुए अपने करियर का अंत कर सकते हैं। कोहली ने पहले कई बार स्पष्ट किया है कि वे कभी भी RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं खेलेंगे। या तो वे RCB के साथ ही खेलेंगे, या IPL से ही अलग हो जाएंगे। कोहली 2008 से ही RCB का हिस्सा हैं और उनका यह संबंध टीम के लिए बेहद खास माना जाता है।

अगले सीजन तक पिक्चर होगी साफ?

Indian Premier League Official Website


IPL 2026 का अगला सीजन मार्च में शुरू होने की संभावना है, जबकि प्लेयर रिटेंशन और रिलीज की डेडलाइन 15 नवंबर के आसपास हो सकती है। मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आयोजित होने की संभावना है। तब तक कोहली के हर कदम पर फैंस की नजरें टिकी रहेंगी। फिलहाल अगले कुछ दिन टीम इंडिया की नीली जर्सी में कोहली का प्रदर्शन फैंस के लिए राहत देने वाला होगा।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस