,

रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका के भाई पर किया हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
A stabbing incident took place in Raipur, where a minor lover attacked his girlfriend's brother.

BY- ISA AHMAD

राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र से चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि फ़ोकटपारा इलाके में एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग अपनी प्रेमिका से बातचीत और घूमने-फिरने का सिलसिला जारी रखना चाहता था। लेकिन जब प्रेमिका के भाई संतोषी सोनी ने इसका विरोध किया और अपनी बहन को उससे मिलने से मना किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया।

घटना के दौरान नाबालिग ने पेट, जांघ, कंधे और हाथ पर कई वार किए, जिससे संतोषी सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक आरोपी के घर जाकर इस संबंध में शिकायत करने पहुंचा था, तभी आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।