BY: MOHIT JAIN
पवन सिंह का ऐलान
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर स्पष्ट किया कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं किया था और न ही अब चुनाव लड़ने का इरादा है। उन्होंने लिखा, “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”
मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
— Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025
मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav
बीजेपी और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकातें
पिछले महीने पवन सिंह ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। इससे उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएँ तेज़ हो गई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा गया था, लेकिन विवादों के चलते पार्टी ने उन्हें हटाया।
काराकाट सीट पर निर्दलीय प्रयास और निजी विवाद
बिहार से टिकट न मिलने पर पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इस दौरान राजपूत समुदाय के समर्थन के बावजूद भाजपा को कुछ सीटों का नुकसान हुआ। इसके अलावा, हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवादों ने भी सुर्खियाँ बटोरीं।





