,

दिल्ली दौरे पर अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी: पाकिस्तान और अमेरिका को दी चेतावनी, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Afghan Foreign Minister Muttaqi on Delhi visit: Warned Pakistan and America, stressed on strengthening relations with India

by: vijay nandan

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने दिल्ली दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और अमेरिका सहित NATO देशों को भी संदेश दिया कि अफगानिस्तान की हिम्मत को किसी भी हाल में न परखा जाए। मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान स्वतंत्र और अमन की राह पर है, और कोई भी देश इसे चुनौती न दे। उन्होंने भारत के साथ बेहतर रिश्तों और चाबहार पोर्ट के माध्यम से व्यापार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अफगान विदेश मंत्री के इस 8 दिवसीय दौरे से दोनों देशों के बीच फिर से रिश्ते बहाली की राह खुल गई है। आने वाले दिनों में भारत सरकार अपनी डिप्लोमेसी के रास्ते तालिबान सरकार को लेकर कई बड़े फैसले कर सकती है।

मुत्ताकी का पाकिस्तान पर कड़ा रुख

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुत्ताकी ने कहा कि हाल ही में सीमा पर हुए हमले की निंदा करते हुए, पाकिस्तान को अपने मसले बातचीत के माध्यम से हल करने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान किसी भी सैन्य हस्तक्षेप या बाहरी दबाव को बर्दाश्त नहीं करेगा।

अमेरिका और NATO को भी चेतावनी

मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान 40 साल बाद विकास और शांति की दिशा में बढ़ रहा है, और किसी को इसे बाधित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो कोई भी अफगानों की हिम्मत परखने की कोशिश करेगा, वह गलत समझेगा।

चाबहार पोर्ट: व्यापार का अहम रास्ता

मुत्ताकी ने चाबहार पोर्ट को भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने और व्यापार बढ़ाने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए। मुत्ताकी ने यह भी कहा कि सभी व्यापारिक मार्ग खुले होने चाहिए ताकि भारत-अफगानिस्तान संबंध मजबूत बने।


इस मौके पर भारत ने अफगानिस्तान के प्रति दोस्ताना रुख दिखाते हुए 5 एंबुलेंस उपहार स्वरूप सौंपीं। यह 20 एंबुलेंस और अन्य मेडिकल उपकरणों के उपहार का हिस्सा हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह भारत की लंबे समय से चल रही अफगान जनता के प्रति सहयोग को दर्शाता है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त