,

गिरिडीह में टोटो चालक प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Toto driver caught with banned meat in Giridih

लोगों ने की पिटाई-पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शुक्रवार को हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्थानीय लोगों ने एक टोटो चालक को प्रतिबंधित मांस लेकर जाते हुए पकड़ लिया। टोटो से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण लोगों को शक हुआ, जिसके बाद जांच में बोरे से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।

मांस मिलने की पुष्टि होते ही भीड़ आक्रोशित हो उठी और लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया और टोटो सहित प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि उसकी प्रकृति की पुष्टि की जा सके। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि मांस कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था। थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में प्रतिबंधित मांस की तस्करी बढ़ी है। उन्होंने प्रशासन से इलाके में सख्त निगरानी और निरंतर कार्रवाई की मांग की है।