बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cowardly act of Naxalites in Bijapur

IED विस्फोट में आदिवासी मासूम बालक गंभीर रूप से घायल

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया इलाके से शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक मासूम आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

सूत्रों के अनुसार, बच्चा ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजर रहा था, तभी उसने अनजाने में नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए IED पर कदम रख दिया। जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस और सुरक्षा बलों को सूचना दी। सीआरपीएफ 199वीं और 85वीं वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह घटना नक्सल हिंसा की अमानवीयता को उजागर करती है, जिसमें निर्दोष ग्रामीण और मासूम बच्चे तक माओवादियों की हिंसा का शिकार बन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिले के अंदरूनी इलाकों में ऐसे कई IED विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें आम नागरिकों को अपनी जान और अंगों से हाथ धोना पड़ा है।

घटना के बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय में नक्सलियों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके और आरोपियों का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल