,

मगरलोड में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार दो युवक नदी में गिरे

A major accident was averted in Magarlod, where two bike riders fell into the river.

मगरलोड। क्षेत्र के मेघा महानदी एनीकेट में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बाइक सवार दो युवक नदी पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में गिर गए, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से दोनों की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बिना सुरक्षा साधनों के नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही बाइक एनीकेट के बीच में पहुंची, फिसलन और पानी के तेज बहाव के कारण बाइक सहित दोनों युवक नदी में जा गिरे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए जान जोखिम में डालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मेघा एनीकेट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं होता, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द एनीकेट पर सुरक्षा गार्ड और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…