,

रायपुर में कपड़ों की दुकान में चोरी, 80 हजार नकद समेत मोबाइल चोरी

Theft at a clothing store in Raipur; mobile phones and Rs 80,000 in cash stolen

राजधानी रायपुर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शहर के डंगनिया इलाके में स्थित एक कपड़ों की दुकान में बीती आधी रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, गिफ्ट आइटम्स और कपड़े चोरी कर लिए।

वारदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में दो अज्ञात चोरों को दुकान के अंदर घुसते और सामान लेकर भागते हुए देखा जा सकता है।

यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर हुई, जब उसने देखा कि ताला टूटा हुआ है और दुकान बिखरी पड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…