,

इंदौर में किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा: ग्रीन फील्ड कॉरिडोर और भावांतर योजना पर नाराजगी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: इंदौर और उज्जैन के किसान आज बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली निकालकर हातोद से इंदौर पहुंचे। रैली में किसानों ने इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, और मुआवजा दरें बढ़ाने जैसी मांगें रखी। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ भी नारेबाजी की। किसान कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर ले जाने पर अड़े, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उन्होंने एडीएम रोशन रॉय को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रस्तुत कीं।

परियोजना से प्रभावित गांव और भूमि:
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना से इंदौर की सांवेर और हातोद तहसीलों के 20 गांव तथा उज्जैन जिले के 8 गांव प्रभावित हो रहे हैं। परियोजना के लिए कुल 188 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। कई किसानों की पूरी जमीन इस योजना में शामिल है, जबकि कुछ की जमीन के बीच से सड़क गुजरेगी, जिससे खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

बिना सर्वे के योजना लागू करने का आरोप:
किसान नेता बबलू जाधव का कहना है कि सरकार ने बिना पर्याप्त सर्वे और आकलन के यह योजना लागू कर दी है, जिससे किसानों की आजीविका खतरे में है। उनका कहना है कि यह सड़क 2028 के सिंहस्थ को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जबकि उज्जैन जाने के लिए पहले से ही कई मार्ग उपलब्ध हैं जिन्हें चौड़ा करके उद्देश्य पूरा किया जा सकता है।

मुआवजा और फसल मूल्य पर नाराजगी:
किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय मुआवजा बाजार मूल्य से काफी कम है। कांकरिया के किसान वीरेंद्र चौहान ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार दोगुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जबकि जमीन के वास्तविक दाम पांच गुना तक बढ़ चुके हैं। किसानों ने सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, भावांतर योजना को स्थगित करने और प्याज के दाम बढ़ाने जैसी मांगें भी रखीं।

किसान नेताओं का कहना है कि लगातार नीतियों और योजनाओं में किसानों के हितों की अनदेखी हो रही है। जाधव ने कहा, “सरकार योजनाएं बना देती है, लेकिन अन्नदाता की स्थिति को समझने की कोशिश नहीं करती। इस सड़क से हमारी जमीनें जा रही हैं, पर मुआवजे में आसपास के 10 किमी तक कहीं भी जमीन नहीं मिल रही।”

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी