,

शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले जलकर खाक

A massive fire broke out in Shivrinarayan's Bombay Market, gutting three shops and two carts.

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग 7 और 8 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 2 बजे लगी, जिसने देखते ही देखते तीन बड़ी दुकानों और दो ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही, आसपास के निजी प्लांटों से भी दमकल वाहन मंगाए गए।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांच दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच टीम को मौके पर बुलाया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…