गरियाबंद कलेक्टर का वीडियो वायरल, जनदर्शन में ग्रामीणों को लगाई फटकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband Collector's video goes viral, reprimands villagers during public hearing

गरियाबंद जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जनदर्शन में छुरा ब्लॉक के ग्राम सरकंडा से सरपंच, उपसरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे, जो तालाब में पानी की समस्या को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने आए थे।


कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा – ज्यादा होशियार मत बनो

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जब तालाब की समस्या को लेकर अपनी बात रखनी चाही, तो कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा, “ज्यादा होशियार मत दिखाओ, सबूत लेकर आओ।” यह सुनकर ग्रामीण मायूस हो गए और निराश होकर जनदर्शन स्थल से लौट गए।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कलेक्टर और ग्रामीणों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कलेक्टर यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि “अनावश्यक बात सुनने का कोई मतलब नहीं।” इस पूरे प्रकरण को लेकर आम लोगों में चर्चा का माहौल है और कई लोग कलेक्टर के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी