,

रायगढ़ में हाथियों की मस्ती: 48 हाथियों का झुंड तालाब में उतरा

Elephants have fun in Raigad: A herd of 48 elephants descended into a pond.

REPORT- BHUPENDRA GABEL, BY- ISA AHMAD


तालाब में हाथियों ने किया जमकर स्नान

रायगढ़ जिले से एक दिलचस्प नजारा सामने आया है। यहां जंगल से निकलकर 48 हाथियों का झुंड पोड़ी तालाब में पहुंच गया। ग्रामीणों ने देखा कि हाथी और उनके शावक तालाब में उतरकर जमकर नहा रहे हैं।
कई हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंकते दिखे, जबकि कुछ मस्ती में एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। यह नजारा देखकर ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जिले में 130 से ज्यादा हाथी सक्रिय

वन विभाग के अनुसार, वर्तमान समय में रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में लगभग 130 हाथी सक्रिय हैं। ये झुंड दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम के समय खेतों की ओर निकल आते हैं।
हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…