सतवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी अवैध शराब के साथ कार जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सतवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी अवैध शराब के साथ कार जब्त

रिपोर्टर हेमंत गुर्जर, EDIT BY: MOHIT JAIN

सूचना पर हुई कार्रवाई

शुक्रवार शाम सतवास पुलिस को सूचना मिली कि पीपलकोटा की तरफ से एक काली कार अवैध शराब लेकर आ रही है। थाना प्रभारी विजय जाट के अनुसार पुलिस ने तहसील कार्यालय के सामने वाहन चेकिंग लगाई और मुखबिर द्वारा बताए गए रंग और नंबर की कार को रोका। चालक ने अपना नाम गब्बर पिता विष्णुप्रसाद यादव, निवासी खातेगांव बताया।

कार में मिली शराब

कार की तलाशी में कुल आठ पेटी शराब पाई गई। इसमें तीन पेटी मसाला शराब, दो पेटी प्लेन शराब, एक पेटी एमडी व्हिस्की और दो पेटी बियर शामिल थीं। बियर में हंटर और पावर की 24-24 बोतलें थीं। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 40,400 रुपये आंकी गई।

आगे की जांच

पुलिस ने कार और शराब को थाने लाकर जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसके जिम्मेदार कौन हैं।

Hookah Crackdown : दुर्ग में हुक्का और ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Hookah Crackdown : मालवीय नगर में छापेमारी, लाखों का प्रतिबंधित सामान जब्त

Pilibhit : महिलाओं के हक के लिए भाजपा का “जन आक्रोश सम्मेलन”; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में

Rudraprayag:भीरी-ककोला मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के Rudraprayag जिले से एक दुखद

Gariaband: आंगन में बैठी 3 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल

Report by: Nemichand Gariaband: छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले के कोटरीछापर गांव में

Haryanvi actress दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन, आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

Haryanvi actress: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है।

Nigeria में इस्लामिक आतंकी हमला, 11 लोगों की हत्या; कई घर जलाए

Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक भीषण आतंकी हमला सामने आया

Ceasefire पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- शर्तों के बिना संभव नहीं पूर्ण युद्धविराम

Ceasefire: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ

Tamil Nadu Assembly Election: 234 सीटों पर मतदान आज, DMK-AIADMK गठबंधन आमने-सामने

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए