इंदौर में लव जिहाद: सचिन बनकर की दोस्ती बाद में किया कुकर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में 26 साल की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि सचिन उर्फ शाद सिद्दीकी ने उसे जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। इसके अलावा आरोपी ने जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बनाए।

घटना की पृष्ठभूमि

युवती मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली है। दो साल पहले नौकरी की तलाश में भोपाल गई थी, जहां उसे शाद ने नौकरी दिलाने के बहाने दोस्ती की। नौकरी न मिलने पर युवती इंदौर चली गई और महालक्ष्मी इलाके में किराए के कमरे में रहने लगी। इस दौरान शाद लगातार उससे संपर्क में रहा।

जबरदस्ती संबंध

3 जनवरी 2025 को शाद युवती से मिलने इंदौर आया। कमरे पर उसने युवती को माउथफ्रेशनर खिलाकर अर्धचेतन कर दिया और जबरन संबंध बनाए। साथ ही उसने फोटो-वीडियो भी बना लिए। जब युवती ने विरोध किया, तो शाद ने शादी का झांसा दिया।

धर्म परिवर्तन का दबाव

कुछ समय बाद शाद ने युवती को अपने रिश्तेदार से मिलवाया। तब युवती को पता चला कि उसका असली नाम शाद सिद्दीकी है और उसने युवती से कहा कि उसके साथ रहने के लिए धर्म बदलना होगा। इसके बाद आरोपी बार-बार युवती को धमकाता रहा और कई बार उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गया, जिसमें उसे बुर्का पहनाने के प्रयास भी शामिल थे।

धमकियाँ और मारपीट

युवती ने शाद से बचने के लिए रूम बदल लिया, लेकिन यह असर नहीं हुआ। 1 अक्टूबर को शाद फिर इंदौर आया और इनफिनिटी होटल में मिलने बुलाया। युवती के इंकार करने पर शाद ने जातिसूचक गालियाँ दी और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जाने से पहले मारपीट भी की गई।

पुलिस शिकायत

शाद से परेशान युवती करणी सेना के कार्यालय पहुंची और प्रदेश अध्यक्ष को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर शाद के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक