REPORT- NEMICHAND BANJARE, BY- ISA AHMAD
गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छुरा थाना क्षेत्र के कनेसर गांव में जहरीले सांप के काटने से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।
खाना खाने के बाद सो रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा लियांस ध्रुव (6 वर्ष) अपने परिवार के साथ रात को खाना खाने के बाद एक ही कमरे में लगे बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीले करायत सांप ने बच्चे को काट लिया।
पेट दर्द से रोने लगा बच्चा
रात के समय अचानक लियांस के पेट में तेज दर्द होने लगा और वह रोने लगा। घबराए परिवार वालों ने तुरंत उसे इलाज के लिए छुरा अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिवारजन गहरे सदमे में हैं।





