रायगढ़: पुलिस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: Police performed weapon worship on Vijayadashami

बुराई पर अच्छाई की जीत का मनाया पर्व

REPORT- BHUPENDRA GABEL

BY- ISA AHMAD

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी हर वर्ष की भांति इस बार भी रायगढ़ पुलिस लाइन में पारंपरिक और वैदिक विधि से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस ने शस्त्र पूजन का आयोजन किया, जिसमें सभी अस्त्र-शस्त्र और वाहनों को विधिवत रूप से पूजा स्थल पर सजाया गया।

पूजन से पूर्व सभी हथियारों और वाहनों की सफाई कर उन्हें पूरी तैयारी के साथ पूजा स्थल पर रखा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना करते हुए सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। परंपरा अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिए राखिया फल की बलि भी दी गई।

पूजन के बाद पारंपरिक फायरिंग की गई, जो इस अवसर की भव्यता और उत्सव का प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस मौके पर मीडिया के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

इसके अलावा जिले के सभी थाना-चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत रूप से शस्त्र पूजन किया गया। इस कार्यक्रम से न केवल पुलिस कर्मियों में उत्साह बढ़ा बल्कि परंपराओं के प्रति सम्मान और आस्था का संदेश भी लोगों तक पहुंचा।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक