ओडिशा SI भर्ती घोटाले का बड़ा खुलासा: 25 लाख में तय था पेपर सौदा, जाने पूरा मामला..

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से पहले एक बड़े पेपर लीक रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुल 117 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 114 उम्मीदवार और 3 एजेंट शामिल हैं। आरोप है कि एजेंटों ने परीक्षार्थियों से 25 लाख रुपये लेकर गुप्त प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा किया था।

कैसे बेनकाब हुआ रैकेट?

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आगामी एसआई भर्ती परीक्षा (CPSE-2024) में धांधली की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद बरहमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश सीमा के पास तीन एसी स्लीपर बसों को रोका। जांच के दौरान पता चला कि बसों में सवार 114 अभ्यर्थी और 3 एजेंटों को विजयनगरम ले जाया जा रहा था। वहां इन्हें परीक्षा का लीक हुआ प्रश्नपत्र देने की तैयारी थी।

पुलिस की कार्रवाई

बरहमपुर जिले के गोलंथरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ ओडिशा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स प्रिवेंशन) अधिनियम 2024 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह है और इसमें और भी एजेंट शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश जारी है।

सरकार और मंत्री की प्रतिक्रिया

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि सरकार ने परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े नियम और दंड के प्रावधान लागू किए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे गैरकानूनी कामों में शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह एजेंसी हो, राजनीतिक व्यक्ति या सरकारी कर्मचारी—सब पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा स्थगित

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने भी परीक्षा में गड़बड़ी की पुष्टि की है। इसी कारण से 5 और 6 अक्टूबर को प्रस्तावित CPSE-2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 9040493223 जारी किया गया है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी जा सकती है।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में