,

ILT20 नीलामी में अनसोल्ड रहे रविचंद्रन अश्विन, BBL में करेंगे वापसी; वाइल्डकार्ड से खेलने की उम्मीद बरकरार

ILT20 नीलामी में अनसोल्ड रहे रविचंद्रन अश्विन, BBL में करेंगे वापसी; वाइल्डकार्ड से खेलने की उम्मीद बरकरार

BY: MOHIT JAIN

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को UAE की इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) 2025-26 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। बुधवार रात हुई नीलामी में 38 वर्षीय अश्विन का नाम सामने आया, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने बोली नहीं लगाई। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1.20 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपये) रखा था।

IPL से संन्यास के बाद UAE लीग की ओर रुख

अश्विन BBL में इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर, इतने करोड़ रुपये का हो  सकता है करार | David Warner's Sydney Thunder signs R Ashwin for BBL 2025/26

अश्विन ने 27 अगस्त 2025 को IPL से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने UAE की लीग के लिए अपना नाम दर्ज कराया। उम्मीद की जा रही थी कि उनके अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि, अभी भी उनके खेलने की संभावना बनी हुई है। MI एमिरेट्स और डेजर्ट विपर्स ने अपने वाइल्डकार्ड खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में संभावना है कि अश्विन को वाइल्डकार्ड के जरिए ILT20 में खेलने का मौका मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

अश्विन ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 18 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गाबा टेस्ट खत्म होने के बाद उन्होंने तब के कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था – “आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा।”

बिग बैश लीग में नई शुरुआत

ILT20 नीलामी में भले ही उन्हें टीम न मिली हो, लेकिन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) सीजन-15 के लिए करार कर लिया है। वे सिडनी थंडर की ओर से खेलेंगे।

  • BBL की शुरुआत 14 दिसंबर 2025 से होगी
  • फाइनल मुकाबला 20 से 25 जनवरी 2026 के बीच खेला जाएगा
  • टीम का नेतृत्व डेविड वॉर्नर करेंगे
  • कोच होंगे इंग्लैंड के विश्व कप विजेता ट्रेवर बेलिस
  • टीम के जनरल मैनेजर हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ट्रेंट कोपलैंड
हांगकांग सिक्सेस की वापसी पर भारत ने भागीदारी की पुष्टि की | क्रिकेट समाचार  | ऑनमनोरमा

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भी दिखेगा जलवा

BBL से पहले अश्विन 7 से 9 नवंबर 2025 तक हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह टूर्नामेंट उनकी फिटनेस और प्रदर्शन के लिहाज से अहम साबित हो सकता है।

भले ही ILT20 नीलामी में अश्विन को खरीदार न मिला हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनकी मौजूदगी खत्म नहीं हुई है। BBL और हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस जैसे टूर्नामेंट में उनका अनुभव टीमों के लिए बड़ी पूंजी साबित होगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…