,

Women’s World Cup 2025: न्यूजीलैंड महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से बड़ा झटका

Women’s World Cup 2025: न्यूजीलैंड महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से बड़ा झटका

BY: MOHIT JAIN

महिला वर्ल्ड कप 2025 के रोमांचक मुकाबलों में न्यूजीलैंड महिला टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 326 रनों का विशाल स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 237 रनों पर रोक दिया। अंततः ऑस्ट्रेलिया ने मैच 89 रनों से जीत लिया।

भारतीय टीम की बराबरी पर पहुंची न्यूजीलैंड

इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड महिला टीम महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई और उसने भारतीय महिला टीम की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमों के रिकॉर्ड में कुल 31-31 मैच हार दर्ज हैं। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 28 मुकाबले गंवाए हैं।

एश्ले गार्डनर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली  खिलाड़ी बनी | Navbharat Live

एश्ले गार्डनर की धमाकेदार पारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एश्ले गार्डनर ने 115 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। किम कर्थ ने 38 और ताहलिया मैग्राथ ने 26 रन बनाए। ओपनर फोएबे लिचफील्ड ने भी 45 रनों का योगदान दिया। इन सभी खिलाड़ियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सोफी डिवाइन का शतक बेकार

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने शानदार शतक जमाया और 112 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि उनके अलावा कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। अमेलिया केर ने 33 रन जोड़े, लेकिन टीम 237 रनों पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कमाल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सोफी मोलीन्यू और एनाबेल सदरलैंड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि एलाना किंग ने दो विकेट हासिल किए। इन गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के कारण ही न्यूजीलैंड का स्कोर कम रह गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…