फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप, 31 की मौत; कई घायल और भारी तबाही

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप, 31 की मौत; कई घायल और भारी तबाही

BY: MOHIT JAIN

फिलीपींस में मंगलवार रात 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने सेबू प्रांत और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई। भूकंप की वजह से एक गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 रही।

भूकंप का केंद्र और प्रभावित क्षेत्र

अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। बोगो शहर की आबादी लगभग 90,000 है।

सेबू प्रांत के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, और गिरजाघर में क्षति हुई। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर इकट्ठा हो गए।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने बताया कि बोगो शहर में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित पहाड़ी गांवों तक राहत पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।

एक अन्य अधिकारी ग्लेन उर्सल ने कहा, “बोगो इलाके में आना-जाना मुश्किल है क्योंकि यहां खतरा है।” घायल लोगों को अस्पतालों में पहुंचाने का काम जारी है।

शहर के आपदा कार्यालय की प्रमुख जेम्मा विलामोर ने बताया कि बोगो के पास मेडेलिन शहर में भी कम से कम 12 लोगों की मौत हुई। कई मौतें घरों की छत और दीवार गिरने से हुई।

फिलीपींस में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा

फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है, जो इसे भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए संवेदनशील बनाता है। देश में हर साल कई तूफान और चक्रवात आते हैं।

वर्तमान में सेबू और अन्य प्रांत अभी भी चक्रवात ‘बुआलोई’ से उबर रहे थे। इस तूफान में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। तूफान के कारण कई शहरों और कस्बों की बिजली गुल हो गई थी और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े थे।

फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने सेबू और निकटवर्ती लेयटे और बिलिरन प्रांतों के तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी

Gas Agency Inspection: नवादा में गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

Gas Agency Inspection: बिहार के नवादा जिले के रजौली प्रखंड में प्रशासनिक

Knife Attack Case: बालोद में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, युवक पर प्राणघात हमला

Knife Attack Case: बालोद जिले में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश

Jalaun: बाइक सवार युवक पर हमला, आरोपी फरार

Report by: Monu Jalaun: उत्तरप्रदेश के जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के

Raipur: अमानाका ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग

Raipur: छत्तसीगढ़ के रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक

Water Supply Crisis: नई पाइप लाइन बनी मुसीबत, वार्ड 5 में गहराया पेयजल संकट

Water Supply Crisis: कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना के वार्ड नंबर

Kanker में बड़ी सफलता, 11 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Report by: Prashant Joshi Kanker: छत्तीसगढ़ के काँकेर के पखांजूर क्षेत्र से

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में आयुष केंद्र का निरीक्षण

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार यादव

‘Dhurandhar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन

'Dhurandhar 2': 19 मार्च को आखिरकार ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो

CG: Top 10

CG: 1. धर्मांतरण कानून सख्त Chhattisgarh में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद और

MP: Top 10

MP: 1. ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी Eid al-Fitr का चांद