,

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 1 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 1 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में मौसम से लेकर प्रशासनिक फैसलों और त्योहारों की तैयारियों तक कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में हैं। ग्वालियर में पारा 39 डिग्री तक पहुंचा तो भोपाल में बारिश हुई, जबलपुर में बस हादसे में कई लोग घायल हुए। वहीं, IAS अफसरों के तबादले, भोपाल वन विहार का ‘नो-व्हीकल जोन’, बैंक डकैती का खुलासा और दशहरा तैयारियों पर नजर पढ़िए आज की एमपी की 10 बड़ी खबरें:

1. ग्वालियर में रिकॉर्ड 39° पारा, भोपाल में बरसात

अक्टूबर की शुरुआत में एमपी का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। ग्वालियर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि भोपाल में बारिश हो रही है। अगले 4 दिन प्रदेश के कई जिलों में पानी गिरने के आसार हैं।

2. जबलपुर में तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 घायल

जबलपुर के सिहोरा में दुर्गा पंडाल में अचानक बस घुसने से भगदड़ मच गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3. 24 IAS अफसरों का तबादला, 12 कलेक्टर बदले

भोपाल में सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 24 IAS अफसरों का तबादला हुआ और 12 जिलों में कलेक्टर बदले गए। खास बात यह रही कि पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर नियुक्त हुई हैं।

4. भोपाल का वन विहार बना ‘नो-व्हीकल जोन’

भोपाल का मशहूर वन विहार नेशनल पार्क अब पूरी तरह ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। यहां न कार, न बाइक और न ही बस अंदर जा सकेगी। पर्यटकों के लिए अब 40 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है।

5. बैंक डकैती का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने बैंक डकैती के मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से 50 लाख का सोना और नकदी जब्त की गई है। आरोपियों में दो डकैत और दो सोना गलाने वाले शामिल हैं।

6. ग्वालियर में सागरताल के पास अस्थायी तालाब में होगा विसर्जन

ग्वालियर में दो हजार से ज्यादा जगहों पर माता के पंडाल सजे हैं। प्रशासन ने तय किया है कि विसर्जन के लिए सागरताल के पास अस्थायी तालाब बनाया जाएगा। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में ‘नो-व्हीकल जोन’ रहेगा।

7. इंदौर: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड महिला मैच का रोमांच

इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है। पिछले 8 सालों से न्यूजीलैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत सकी है।

8. एमपी में 51 ऑनलाइन परिवहन सेवाएं शुरू

अब लोगों को RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने 51 ऑनलाइन और फेसलेस परिवहन सेवाएं शुरू की हैं। लाइसेंस और गाड़ी से जुड़ी कई सुविधाएं अब घर बैठे पूरी की जा सकेंगी।

9. देवास: यूपी से आए श्रद्धालुओं से मारपीट

देवास में माता के दर्शन करने आए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10. एमपी-राजस्थान में खांसी की दवा पर बैन, 7 बच्चों की मौत

खांसी की सिरप पीने से एमपी और राजस्थान में 7 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत दवा पर रोक लगा दी है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल