,

खितौला बैंक डकैती: 50 लाख के सोने के साथ 2 इनामी डकैत गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस ने बिहार-झारखंड से दबोचा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Somnath Mishra

जबलपुर: सिहोरा उपसंभाग के खितौला स्थित ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो कुख्यात इनामी डकैतों को पुलिस ने बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 50 लाख रुपए का सोना, डकैती की रकम से खरीदी गई बाइक और हथियार भी बरामद किए गए।

आरोपी और उनका आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने जिन दो डकैतों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम हैं:

  • गोलू उर्फ रविकांत पासवान, निवासी ग्राम बेलखेड़ा, गया, बिहार
  • जहांगीर आलम अंसारी, निवासी ग्राम कोलूबार, गया, बिहार

दोनों पर पहले से ही लूट और डकैती जैसी कई वारदातों का रिकॉर्ड दर्ज है। इनके अलावा पुलिस ने सोना गलाने और बेचने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है:

  • उमेश पासवान, निवासी ग्राम पांडेयपुरा, चतरा, झारखंड
  • हरिप्रसाद सोनी, निवासी शेरघाटी, गया, बिहार

इन सभी पर इनाम घोषित था और लंबे समय से पुलिस की तलाश जारी थी।

अभी भी फरार 2 आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस बैंक डकैती में कुल 5 डकैत शामिल थे। अब तक 3 को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि बाकी 2 अभी भी फरार हैं। साथ ही घटना में गलाए और बेचे गए सोने की तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस की टीमें बिहार में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर पुलिस ने दबिश देकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूट के सोने के साथ उनके कब्जे से अन्य सामान जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से डकैती के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी