यूपी में अपराधियों पर CM योगी का तगड़ा प्रहार, पुलिस ने तेज किया ‘ऑपरेशन लंगड़ा’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP police intensifies 'Operation Langda', crackdown on criminals

रिपोर्ट: सोनभद्र- प्रवीण पटेल, फिरोजाबाद- प्रेमपाल सिंह, कौशाम्बी- सैय्यद अली, गाजियाबाद- वैभव शर्मा, फर्रूखाबाद-सरताज हुसैन, EDITED BY: VIJAY NANDAN

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस राज्यभर में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चला रही है। इस अभियान का मकसद वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों और गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। पुलिस मुठभेड़ों में बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ राज्यभर में अपराध पर नियंत्रण की कोशिशें तेज़ कर दी गई हैं।

सोनभद्र : अनपरा में 4 बदमाश गिरफ्तार

  • अनपरा बाजार में सोना-चांदी साफ करने के बहाने चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हुई।
  • बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हुए।
  • दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।
  • मौके से दो देशी तमंचे, जिंदा/खोखा कारतूस, सोने के गहने और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
  • चारों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

फिरोजाबाद : टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर ‘मुखिया’ गिरफ्तार

  • थाना सिरसागंज पुलिस ने जिले के टॉप-10 सक्रिय अपराधियों में शामिल हिस्ट्रीशीटर ‘मुखिया’ को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा।
  • खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
  • उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
  • आरोपी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और NBW/82 वारंट जारी था।

कौशाम्बी : गोकशी के आरोपी से मुठभेड़

  • गोकशी के जघन्य मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त भंवर सिंह यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
  • पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।
  • आरोपी से तमंचा, कारतूस, बांका, बड़ा चाकू, रस्सा और ₹620 नकद बरामद किए गए।
  • अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

गाजियाबाद : महिला पुलिस टीम की कार्रवाई

  • थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में महिला पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एटीएम फ्रॉड करने वाले मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद इरशाद को पकड़ा।
  • जाहिद को मुठभेड़ में गोली लगी।
  • दोनों आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर 1.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर चुके थे।
  • जाहिद पहले भी एसटीएफ के हत्थे जाली करेंसी सप्लाई के मामले में चढ़ चुका है।

फर्रुखाबाद : ₹25,000 का इनामी अर्पित शाक्य पकड़ा

  • कमालगंज थाना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने भोजपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान 25,000 के इनामी अर्पित शाक्य को मुठभेड़ में पकड़ा।
  • पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी गोली उसके पैर में लगी।
  • अर्पित शाक्य कन्नौज जनपद का निवासी है और गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
  • उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • मौके से 315 बोर का तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल और ₹300 नकद बरामद किए गए।

मुख्य बिंदु : ऑपरेशन लंगड़ा क्यों खास है

  • अपराधियों पर सीधी और तेज कार्रवाई।
  • मुठभेड़ में बदमाशों की गिरफ्तारी/घायल कर निष्क्रिय बनाना।
  • इनामी और वांछित अपराधियों पर शिकंजा।
  • महिला पुलिस टीम की सक्रिय भागीदारी।
  • त्योहारी सीजन और बढ़ते अपराध को देखते हुए विशेष अभियान।
UP police intensifies 'Operation Langda', crackdown on criminals

सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि “अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा”। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ इसी नीति का हिस्सा है, जिसमें अपराधियों को कानून का सख्त संदेश दिया जा रहा है कि या तो वे आत्मसमर्पण करें या फिर पुलिस की कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

Horoscope: 21-03-2026

Horoscope: 21 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी