इंदौर: CM डॉ. मोहन यादव ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का निरीक्षण किया, पक्षियों को खिलाया दाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे। यहां उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाया और चिड़ियाघर के परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कई पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ली और उनके रखरखाव एवं संरक्षण पर चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर एशिया कप टूर्नामेंट में भारत की जीत को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र करते हुए कहा,
“यह बदलते दौर का भारत है। युद्ध के मैदान में और खेल के मैदान में भारत, पाकिस्तान को लगातार पीछे छोड़ रहा है।”

इस अवसर पर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को चिड़ियाघर की गतिविधियों और सुधारों की जानकारी दी।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की