BY- ISA AHMAD
रायपुर ब्रेकिंग। शहर में रैली निकालकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर मौजूद 8 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं और उनमें सवार 15 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
रैली के दौरान हुड़दंग और यातायात बाधित करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए युवक रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।
बाकी आरोपियों की तलाश
पुलिस का कहना है कि जिन वाहनों के मालिक फरार हैं उनकी भी तलाश की जा रही है। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूछताछ जारी
सिविल लाइन थाने में SSP स्वयं आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शहर की शांति और व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।





