सुल्तानपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही उजागर, नवजात वार्ड के पास घूम रहे कुत्ते

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Sunil Choudary

सुल्तानपुर: जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक कुत्ता नवजात शिशु वार्ड और डिलीवरी रूम के पास बैठा दिखाई दिया, जबकि अस्पताल स्टाफ इस पर पूरी तरह लापरवाह रहा।

अस्पताल स्टाफ बेपरवाह

वीडियो में साफ दिखता है कि कुत्ते वार्ड के आसपास मौजूद हैं, लेकिन स्टाफ इसे नजरअंदाज कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में नवजात शिशुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि अस्पताल परिसर में कुत्तों का यूं घूमना किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता है।

मांस की दुकानों से खिंचकर आते कुत्ते

स्थानीय लोगों के मुताबिक अस्पताल के आसपास मांस की कई दुकानें लगी हुई हैं, जिनकी वजह से बड़ी संख्या में कुत्ते यहां मंडराते रहते हैं और अक्सर अस्पताल परिसर तक घुस जाते हैं। यह स्थिति मरीजों, खासकर बच्चों और नवजातों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जब इस मामले पर सीएमएचओ रायसेन से सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि अब गेट पर एक व्यक्ति को तैनात किया जाएगा। सवाल यह उठता है कि क्या अब तक अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही थी? और केवल गेट पर एक व्यक्ति खड़ा कर देने से क्या समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी?

बड़ी दुर्घटना का खतरा

यदि समय रहते इस तरह की लापरवाही पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी किसी मरीज या नवजात के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। स्वास्थ्य केंद्र जैसी संवेदनशील जगह पर इस प्रकार की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण