,

SRISIIM मामला: स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया, दिल्ली पुलिस पूछताछ में जुटी

SRISIIM यौन शोषण मामला: स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस पूछताछ में जुटी

BY: MOHIT JAIN

दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को आगरा से गिरफ्तार किया। चैतन्यानंद वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च के हेड थे और उन पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस की जांच के अनुसार चैतन्यानंद लंबे समय से फरार था और उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी और लोकेशन ट्रेसिंग में लगी हुई थीं। गिरफ्तार करने के बाद उसे वसंत कुंज पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां पूछताछ जारी है।

छात्राओं पर आरोप और धमकाने की रणनीति

पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। छात्राओं को अक्सर देर रात अपने कमरे में बुलाया जाता और मना करने पर उन्हें कम ग्रेड देने की धमकी दी जाती थी।

जांच में बरामद वॉट्सएप मैसेज में सामने आया कि चैतन्यानंद छात्राओं को “बेबी”, “आई लव यू”, “आई अडोर यू” जैसे मैसेज भेजता और उनके बालों और कपड़ों की भी तारीफ करता था।

सहयोगियों की भूमिका का खुलासा

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद करती थीं। ये छात्राओं पर दबाव डालकर चैट्स डिलीट करवातीं और उन्हें चुप रहने के लिए कहती थीं।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बनाया निशाना

चैतन्यानंद ने विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस कोटे की छात्राओं को टारगेट किया। ये छात्राएँ आर्थिक रूप से कमजोर थीं और स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थीं।

  • पुलिस ने कुल 32 छात्राओं से पूछताछ की, जिनमें से 17 ने सीधे यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई।
  • अब तक 16 छात्राओं ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया।
  • कुछ छात्राओं को विदेश यात्रा का झांसा भी दिया गया था।

पहले दर्ज मामले

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • 2009 में दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला।
  • 2016 में वसंत कुंज में एक महिला द्वारा छेड़छाड़ का मामला।

हालांकि, चैतन्यानंद के निजी जीवन और अन्य गतिविधियों की जानकारी अभी सीमित है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…