मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 27 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 27 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश इस समय मौसम, राजनीति और सामाजिक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। कहीं किसानों के लिए नई रिसर्च उम्मीद जगा रही है, तो कहीं अपराध और विवाद चर्चा का विषय बने हुए हैं। पढ़िए पिछले 24 घंटे की 10 बड़ी खबरें:

1. MP में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक इंदौर और जबलपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।


2. गेहूं का भूसा दबाने से बढ़ा मक्का उत्पादन

मालवा क्षेत्र में किसानों ने गेहूं का भूसा खेत में दबाकर मक्का उत्पादन में 30% तक की बढ़ोतरी की है। यह तकनीक किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।


3. मंदसौर में केले की रिसर्च

मंदसौर के किसानों ने गुजरात से लाए गए केले के पौधों पर 3 साल तक रिसर्च की। अब यह बागान पूरी तरह महक उठा है और किसानों को अच्छी आमदनी की उम्मीद है।


4. नर्मदापुरम प्रिंसिपल विवाद

नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के एक स्कूल प्रिंसिपल ने लेडी टीचर को “I Love You” मैसेज भेजा। जांच के दौरान 8 और पीड़िताएं सामने आईं। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है।


5. धार की दर्दनाक घटना

धार जिले में एक आरोपी ने मां के सामने ही मासूम बच्चे के 3 टुकड़े कर दिए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।


6. मुरैना पुलिस वाहन का दुरुपयोग

मुरैना में डायल-112 पुलिस वाहन से बच्चों को ढोने का वीडियो सामने आया है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


7. उज्जैन का महंगा गरबा पंडाल

उज्जैन में सांसद द्वारा बनाए गए गरबा पंडाल पर 10 दिन में 40 लाख रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। पंडाल के अंदर वैष्णो देवी की गुफा भी बनाई गई है।


8. 1.15 करोड़ की डकैती का खुलासा

मुरैना में हुई 1.15 करोड़ रुपए की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश किया। राजस्थान के 6 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


9. सागर में डूबने से हादसा

सागर में नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन की डूबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे रील बनाने की कोशिश कर रहे थे।


10. उज्जैन में सुरक्षा सख्त

गरबा और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने शक्ति मोबाइल टीमों की तैनाती बढ़ा दी है। पंडालों के आसपास संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल