,

लखनऊ डिलीवरी ब्यॉय हत्या को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, मोबाइल चार्जर से घोटा गला फिर…

UP Delivery Boy Murder

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मुख्य आरोपी आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी गजानन अभी भी फरार है। आकाश ने खुलासा किया कि उसने और उसके दोस्त ने मिलकर भरत कुमार का गला चार्जर से घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसका शव नहर में फेंक दिया। लाश की तलाश भी की जा रही है।

26 सितंबर को लापता हुआ डिलीवरी ब्यॉय
इस मामले पर डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट भरत कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 सितंबर को फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि आदर्श कोष्ठा ने थाना चिनहट में दर्ज कराई थी। डिलीवरी एजेंट की गतिविधि, उसका अंतिम स्थान, डिलीवर किए गए ऑर्डर की संख्या और डिलीवर होने वाले ऑर्डर की संख्या संदिग्ध पाई गई। हमने कंपनी से उसका विवरण निकलवाया। हमने जांच की और लोगों से पूछताछ की।

90 हजार के फोन को लेकर हुई हत्या
डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने आगे बताया कि हम आकाश शर्मा को लेकर आए और जब उससे गंभीरता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने और उसके दोस्त गजानन ने अपने दूसरे दोस्त हिमांशु के फोन से फोन ऑर्डर किए थे। उन्होंने दो फोन ऑर्डर किए थे। दोनों फोन की कुल कीमत 90000 रुपए थी जो कैश ऑन डिलीवरी पर ऑर्डर किए गए थे। उन्होंने डिलीवरी बॉय को पैसे दिए बिना दोनों फोन रखने का फैसला किया। उन्होंने डिलीवरी बॉय की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। जिन दो फोन का ऑर्डर दिया गया था, वो बरामद कर लिए गए हैं। शव की तलाश के प्रयास जारी हैं। हम NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोरों से लगातार संपर्क में हैं।”

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…