देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: राजस्थान में बोले पीएम मोदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: राजस्थान में बोले पीएम मोदी

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत बिजली क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में जो देश स्वच्छ और पर्याप्त ऊर्जा उत्पादन में आगे रहेगा, वही विकास की दौड़ में सफल होगा। मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन बनाकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

2014 से पहले बिजली संकट, अब घर-घर रोशनी

पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले तक देश में घंटों तक बिजली गायब रहती थी। उस समय करीब 2.5 करोड़ घरों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं था।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने संकल्प लिया और हर गांव तक बिजली पहुंचाई। आज लाखों परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिल चुका है।

राजस्थान में कांग्रेस पर निशाना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस राज में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में अपराध और अवैध शराब का कारोबार बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे इलाकों में खूब फैला। लेकिन बीजेपी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत कर विकास की रफ्तार बढ़ाई।

जीएसटी उत्सव और स्वदेशी का आह्वान

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा भारत जीएसटी उत्सव मना रहा है। जीएसटी सुधारों से देश को टैक्स और टोल के जंजाल से मुक्ति मिली और रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुईं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनें। मोदी ने कहा कि हमें वही सामान खरीदना चाहिए जिसमें देश की मिट्टी की खुशबू हो।

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य