गरियाबंद : राजिम में सरकारी निर्माण में खुली बिजली चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: Open electricity theft in government construction in Rajim

रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई

राजिम (गरियाबंद)। जिले के राजिम में जल संसाधन विभाग के अधीनस्थ कार्यालय में चल रहे भवन निर्माण में बिजली चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जांच में पता चला कि ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन ले लिया था।

विद्युत विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ कि ठेकेदार ने विभिन्न स्थानों पर हुकिंग (अवैध तार जोड़ना) करके बिजली का इस्तेमाल किया। इन कनेक्शनों का उपयोग छड़ों की कटाई, टुल्लू पंप से पानी की सप्लाई और अन्य निर्माण कार्यों के लिए किया जा रहा था।

यह चोरी न केवल विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही थी, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा पैदा कर रही थी। अवैध कार्य कई महीनों से चल रहा था, लेकिन विभागीय सतर्कता की कमी के कारण अब तक पकड़ा नहीं गया।

जैसे ही विद्युत विभाग को इस चोरी की जानकारी मिली, टीम ने मौके पर छापा मारा और जल संसाधन विभाग के कार्यालय परिसर में लगे अवैध उपकरण, तार और अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया।

सवाल उठ रहा है कि सरकारी निर्माण में निगरानी की कमी कैसे हुई। क्या ठेकेदार अकेला जिम्मेदार है, या विभागीय अधिकारी भी इसमें लिप्त हैं? विद्युत विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस घटना ने विभागीय लापरवाही और सरकारी निर्माण कार्य में पारदर्शिता की कमी को उजागर किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी