,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें – 22 सितंबर 2022

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें – 22 सितंबर 2022

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ में मानसून के असर, नवरात्र की शुरुआत, राजनीतिक हलचल और घटनाओं से जुड़े कई अपडेट सामने आए हैं। आइए जानते हैं, प्रदेश की 10 बड़ी खबरें एक नजर में।


1. बलरामपुर-सरगुजा समेत 16 जिलों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे तक सरगुजा, बलरामपुर समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

2. शारदीय नवरात्र की शुरुआत, डोंगरगढ़ में विशेष व्यवस्था

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं के लिए जिगजैग व्यवस्था की गई है। यहां 10 ट्रेनों का ठहराव भी रहेगा। विदेशों से भी ज्योत जलाने की बुकिंग हुई है।

3. रायपुर का VIP रोड अब वन-वे

एयरपोर्ट से लौटने वालों को अब सर्विस रोड से होकर आना होगा। रॉन्ग साइड जाने पर 5000 रुपये जुर्माना लगेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी निगरानी शुरू की है।

4. बस्तर के शहीद रंजीत को अंतिम विदाई

बालेंगा गांव में शहीद रंजीत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए थे। पूरे क्षेत्र में गम का माहौल रहा।

5. कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा

सौम्या के करीबी जयचंद ने 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस रकम से रायपुर में आलीशान मकान और करोड़ों की संपत्ति बनाई गई। कुल 50 करोड़ की डील मैनेज करने का आरोप है।

6. छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पड़ोसी से झगड़े में टोका-टाकी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई का गला चाकू से काट दिया। इलाके में सनसनी फैल गई।

7. जगदलपुर में दशहरा परंपरा जीवित

काछनदेवी की सवारी 10 साल की पीहू पर निकली। यह परंपरा पिछले 617 सालों से निभाई जा रही है। दशहरा की अनुमति मिलने पर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

8. दुर्ग में नकली दवा गिरोह का भंडाफोड़

इंजीनियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वे फर्जी दवा कंपनी बनाकर नशीली दवाएं बेच रहे थे। ऑर्डर मिलने पर सीधे ग्राहकों तक सप्लाई करते थे।

9. रायगढ़ के मंदिरों में जलेगी मनोकामना ज्योत

बंजारी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। बूढ़ी माई मंदिर समेत कई देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। नवरात्र पर विशेष आरती की तैयारी है।

10. ट्रांसफार्मर हादसे में 3 कर्मचारी झुलसे

सक्ति जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान तीन कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। समय पर इलाज न मिलने से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…